गीतकार हेमंत श्रीमाल 'जैन कवि रत्न सम्मान' से सम्मानित
उज्जैन। अभ्युदयपुरम जैन तीर्थ की द्वितीय वर्षगांठ पर ध्वजारोहण के शुभ दिवस पर एक आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन आचार्य भगवंत मुक्तिसागरसुरीश्वरजी महाराज के सानिध्य में जैन कवि संगम की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक भाटी रहे तथा अध्यक्षता जैन कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने की। कवि सम्मेलन का संचालन प्रख्यात हास्य कवि पंडित अशोक नागर ने किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदेश सचिव राजेंद्र जैन द्वारा दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना कवि सुगनचंद जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। कवि सम्मेलन के मध्य गुरुदेव मुक्तिसागरसुरीश्वर जी महाराज की उपस्थिति में प्रख्यात गीतकार हेमंत श्रीमाल को अभ्युदयपुरम ट्रस्ट मंडल द्वारा 'जैन कवि रत्न सम्मान' प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कवि राहुल शर्मा, राकेश जैन, विवेक शर्मा, जैनेंद्र खेमसरा, ऋषभ जैन महिदपुर, अजीत जैन ग्वालियर, ठाकुर देवेंद्र सिंह राव उदयपुर, राकेश चौरडिया, रवि नगाइच, संगीता तलेरा, डॉ अर्चना बाफना, डॉ खुशबू बाफना, डॉ मनोरमा जैन ग्वालियर, कमल पटेल, अनिल पांचाल सेवक, आनंद विष्णुशाली, देवी सिंह गुर्जर नागदा आदि ने काव्य पाठ किया। जैन कवि संगम द्वारा सभी कवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदेश सचिव राजेंद्र जैन ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ