Subscribe Us

लोकभाषा की पत्रिका संस्कृति संवाद का लोकार्पण


उज्जैन। शरदोत्सव के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन और श्री सूर्य मुनि पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संवाद शोध संस्थान द्वारा डॉ. राजेश रावल सुशील के संपादन में प्रकाशित समग्र लोकभाषा की एक मात्र त्रैमासिक पत्रिका संस्कृति संवाद का लोकार्पण भी किया गया। आयोजन में हिंदी और मालवी के कवि गीतकार संपादक डॉ राजेश रावल सुशील को उत्कृष्ट रचनाधर्मी सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजन में पत्रिका का लोकार्पण कवि मनोज जैन मनोकामना, संजय परसाई, राजु गजभिए, गोपाल कावलिया, सुश्री प्राची छाजेड़, श्रीमती नेहा शर्मा, मुकेश तिवारी व देवेन्द्र सिसोदिया, अमितोष माथुर मीत, राजेश जैन फूलजीबा, अध्यक्ष बोकड़िया,अशोक संघवी, अशोक लोढ़ा, विमलेश पगारिया द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ