Subscribe Us

साहित्य संस्कारों का दर्पण -आचार्य नयपदमसागर सूरीश्वरजी


पालीताना (गुजरात)। अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जैन मनोकामना ने एक कार्यक्रम में आचार्य श्री नयपदमसागर सूरीश्वरजी म.सा. से भेंट की और जैन साहित्य संगम द्वारा जैन समाज के साहित्यकारों एवं उनके साहित्य के प्रति संस्था की समर्पण भावनाओं से रुबरु कराया। तथा संस्था के उद्देश्यों का फोल्डर भेंट करते हुए पूज्य आचार्य श्री के विचार जाने।


विगत दिनों लोढ़ा धाम मुंबई में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के प्रथम अधिवेशन के संबंध में भी जानकारी दी एवं संस्था के इस कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों के बारे में भी अवगत कराया। इस पर पूज्य श्री ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में इस संस्था को और नई ऊंचाइयां देने के लिए अपनी और से आशीर्वाद प्रदान किया, और कहा कि आगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम संस्था के पदाधिकारीओं को मैं यहां बुलाकर विस्तृत चर्चा करूंगा और संस्था को नई दिशा प्रदान करने की कोशिश करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ