Subscribe Us

आशु कवि रतनलाल व्यास सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न


फलोदी।हिंदी दिवस पर आशु कवि रतनलाल व्यास की स्मृति में विशाल कवि सम्मेलन व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य व सेवाओं के लिए शहर की विशिष्ट शख्सियतो का नागरिक अभिनंदन व सम्मान किया कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वल व सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इस कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि सत्येन व्यास जी, नवल जी जोशी, कवियत्री मोनिका गोड़ बीकानेर,शायर गजलकार क़ासिम बीकानेरी, महेंद्र थानवी सागर, डाक्टर दिनेश शर्मा, सुर्यप्रकाश जीनगर, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, दिलीप व्यास, राकेश व्यास, जयकिशन पुरोहित ने शानदार काव्य प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर बांधे रखा व नन्ही बच्ची हेजल थानवी ने भी हिंदी दिवस पर प्रभावी प्रस्तुति दी।

नागरिक अभिनंदन व सम्मान साहित्य के क्षेत्र में वरिष्ठ कवि, अभिनेता , रंगकर्मी सत्येन व्यास को " आशु कवि रतनलाल व्यास राजस्थान श्रेष्ठ साहित्य सृजन व सेवा पुरस्कार - 2024 , कवियत्री गीतकार मोनिका गोड़ को आशु कवि रतनलाल व्यास साहित्य रत्न पुरस्कार -2024, गजलकार शायर क़ासिम बीकानेरी को उनकी कृति दादा जी की साइकल के लिए आशु कवि रतनलाल व्यास श्रेष्ठ साहित्य सृजन पुरस्कार 2024 से नवाजा गया व चिकित्सा के क्षेत्र में वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर सतीश जी पुरोहित व डाक्टर दिनेश जी शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद किशोर जी बोहरा, कम्प्यूटर शिक्षा क्षेत्र में डाक्टर पंकज जी थानवी, पर्यावरण क्षेत्र में महेंद्र जी थानवी सागर व गौ सेवा क्षेत्र में रविन्द्र जी जैन व महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, पर्यावरण समाजसेवा क्षेत्र में पुष्करणा सखी संस्थान की उल्लेखनीय सेवाओं व कार्यों के लिए संस्थान अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला जी बोहरा को सम्मानित किया गया (चन्द्रकला जी अपरिहार्य व पारिवारिक कारणों से उपस्थित नहीं होने से उनका सम्मान पुष्करणा सखी संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम व्यास ने प्राप्त किया) तथा सम्मेलन में शिरकत करने वाले स्थानीय कवियों का भी माल्यार्पण कर व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रकाशचंद्र छंगाणी जी व विशिष्ट नरेश जी व्यास, जगदीश जी शर्मा एडवोकेट, आनंद जी व्यास जयपुर रहे व शहर के सम्माननीय नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषक जितेन्द्र व्यास गुडु सर व कवि महेंद्र जी थानवी सागर ने किया धन्यवाद संस्थान उपाध्यक्ष सुर्यप्रकाश जीनगर द्वारा ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ